मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ यूं दिया महानायक अमिताभ बच्चन के सवाल का जवाब.

0
20201002_174239
Spread the love

रायपुर– मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय से राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 151वीं जयंती के अवसर पर एनडीटीवी द्वारा आयोजित ’बनेगा स्वस्थ इंडिया’ लाईव कार्यक्रम में अपने निवास कार्यालय से ऑनलाईन शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुपोषण अभियान, हाट-बाजार क्लिनिक योजना, सुराजी गांव योजना तथा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के जरिए छत्तीसगढ़ सरकार स्वच्छता, स्वास्थ्य, कुपोषण के खिलाफ लड़ाई और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार काम कर रही है। इस कार्यक्रम में अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर सामाजिक कार्यकर्ता मेघा पाटकर जैसे कई सेलेब्रिटी शामिल हुए।मुख्यमंत्री बघेल शुक्रवार को एक्टर अमिताभ बच्चन को इंटरव्यू दे रहे थे। एनडीटीवी के कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि लॉकडाउन खुलने के बाद छत्तीसगढ़ में 300 फीसदी कोरोना के मरीज बढ़े हैं। इसका कारण क्या है? इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि लॉकडाउन के समय सरकार ने कई कदम उठाए। राज्य की सीमाएं सील की गई। जो विदेशों से आए उनकी पहचान की। इससे संक्रमित 3 फीसदी पर ले आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts