2 नाबालिग बहनों ने की पिता की हत्या,, टंगिया से मार कर ले ली जान

0
Screenshot_2021-06-30-15-53-08-22
Spread the love

राजनांदगांव/ 2 नाबालिग बहनों ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया बताया जा रहा है कि शराब के आदी पिता की प्रताड़ना से तंग आकर राजनांदगांव जिले ग्राम भगवान टोला में रहने वाली दो नाबालिग बहनों ने अपने पिता को टंगिया से मारकर उसकी हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार शराब के नशे में रोज-रोज मां के साथ मारपीट करना और पिता की प्रताड़ना से तंग आकर राजनांदगांव जिले के अम्बागढ़ चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भगवान टोला की दो नाबालिग बहनों ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 45 वर्षीय मृतक सहदेव नेताम केशव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

अंबागढ़ चौकी थाने के टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर का कहना है कि मृतक शराब का आदी था और आए दिन घर में विवाद करता था, शराब के नशे में उसने अपनी पत्नी पर टंगिया से वार करने की कोशिश की, इसी बीच दो बहनों ने बीच बचाव करते हुए अपने पिता की उसी टंगिये से मार कर हत्या कर दी।

मृतक सहदेव नेताम शराब का आदी था, जो शराब सेवन करने के बाद आए दिन अपनी पत्नी व अपने बच्चों से पीटता करता था। बीते मंगलवार की देर शाम भी सहदेव नेताम अपनी पत्नी को मारने के लिए टंगिया उठाया था, जिसमें उसकी दोनो बेटियों ने बीच-बचाव कर अपनी मां को बचाया। उसके बाद दो नाबालिग बेटियों ने उसी टंगिया से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में जांच कर अपराध दर्ज करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts