सुभाष चौक से नूतन चौक तक चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान,,निगम आयुक्त के आदेश पर हुई कार्यवाही

0
IMG-20210629-WA0014
Spread the love

बिलासपुर/निगम प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमणकरियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है गौरतलब है कि जिले के शहरीय क्षेत्रों में लगातार अतिक्रमण का जाल फैलता जा रहा है. जिसे देखते हुए नगर निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी ने अतिक्रमण दस्ते को कार्यवाही करने आदेशित किया है।

जिसके बाद अतिक्रमण दस्ते ने सुभाष चौक से नूतन चौक तक सडक़ के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाने कार्यवाही की, बता दें यहाँ दुकान व्यवसाई सड़क के किनारे अतिक्रमण कर लिए थे, साथ ही ठेले गुमटी वाले भी सड़क को घेर कर व्यवसाय कर रहे थे, जिससे यातायात में बाधा उतपन्न हो रही थी, जिसे देखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई, वही कार्यवाही के दौरान दुकानदारों और ठेले गुमटी वालों को समझाइस भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts