बिलासपुर नगर निगम में 6 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति,,मेयर और निगमायुक्त ने दिया नियुक्ति पत्र,,

0
IMG-20210629-WA0015
Spread the love

बिलासपुर। महापौर रामशरण यादव ने 6 आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, सभापति शेख नजीरूद्दीन, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव ने कहा कि बीमारी, दुर्घटना में हमने अपने विभाग के कई होनहार कर्मचारियों को असमय खोया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

विभागीय प्रक्रिया के तहत उनके आश्रितों को आज अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जा रही है। मैं सभी कर्मचारियों से अपेक्षा करता हूँ कि वे अपने पिता परिजनों के आदर्शो पर चलकर निष्ठापूर्वक इमानदारी से कार्य करेंगें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सभी विभागों को नियम में शिथिलता प्रदान करते हुये आदेशित किये है कि अपने अपने विभाग के दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रितों को अतिशीघ्र अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करे। निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शासन नियमों के तहत 6 आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है। कुछ आवेदन अभी भी लंबित है, अतिरिक्त पद सृजित करने शासन को प्रसतव भेजा गया है। प्रस्ताव प्राप्त होते ही अनुकम्पा नियुक्ति की कार्यवाही की जावेगी। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य, पार्षद सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts