बाल कटाने पहुंचे युवक का,,नाइ ने काट दिया गला,,

0
Screenshot_2021-06-20-22-17-34-07
Spread the love

कोरबा/ शराब के नशे में नाइ ने बड़ी घटना को अंजाम दे दिया जिसमें बाल कटवाने आए युवक का सैलून संचालक ने गला रेत दिया है। बताया जा रहा है कि बाल काटने वाला आरोपी शराब पीकर दुकान में बैठा था, और नशे की हालात में उसने युवक का गला रेत दिया। गंभीर अवस्था में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के जंगल कॉलोनी में रहने वाला वाहन चालक अर्जुन शुक्रवार को रविशंकर शुक्ल नगर में स्थित रामा ठाकुर के कटिंग सैलून में बाल कटाने पंहुचा था। पर रामा बाल काटने में आनाकानी कर रहा था तो अर्जुन ने उससे बाल जल्दी काटने को कहा, इस बात से नाराज होकर रामा ने उसे बाल काटने के नाम पर कुर्सी पर बैठाया और उस्तरा से गला रेत दिया.और जख्म गहरा होने की वजह से खून का फुहारा छूट गया।

जिसके बाद आनन-फानन में यहां मौजूद बाबू नाम के लड़के ने अर्जुन को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया । जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। अर्जुन ने पुलिस को बताया है कि रामा अपने मित्र राजू पटेल के साथ शराब पीकर आया था। और बाल काटने वाली कुर्सी पर धोखे से बैठाया और गले में छुरा चला दिया।इस पूरे मामले में पुलिस ने रामा ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts