प्रभारी मंत्रियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल, अब ये होंगे बिलासपुर के नए प्रभारी मंत्री…. देखें पूरी लिस्ट 👇👇👇

0
images (4)
Spread the love

रायपुर- कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद प्रदेश सरकार ने कई जिले के कलेक्टरों का तबादला आदेश जारी किया था। वहीं, इसके बाद सरकार ने आज जिले के प्रभारी मंत्रियों के प्रभार में फेरबदल किया है।जिसके अनुसार गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को बिलासपुर के प्रभारी मंत्री पद से हटा दिया गया है। अब राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बिलासपुर के प्रभारी मंत्री होंगे। बिलासपुर के अलावे कुछ और जिलों के भी प्रभारी मंत्री बदले गये हैं। बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित अन्य कुछ लोगों ने भी शिकायत की थी, जिसके बाद प्रभारी मंत्री को बदला गया है। नयी सूची के मुताबिक टीएस सिंहदेव को बेमेतरा और कबीरधाम का प्रभारी बनाया गया है। वहीं ताम्रध्वज साहू अब महासमुंद और कोरिया, रविंद्र चौबे पूर्व की भांति रायपुर के प्रभारी बने रहेंगे। प्रेमसाय सिंह रायगढ़ और कोरबा, मोहम्मद अकबर दुर्ग, कवासी लखमा बस्तर, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर का प्रभार देखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts