बड़ी खबर,,अब पूरी तरह अनलॉक हुआ ये जिला,,संडे को भी होटल,रेस्टोरेंट्स और दुकानें खोलने की दी गई छूट,,

0
Screenshot_2021-06-16-17-10-43-96
Spread the love

रायपुर/छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीजों  की कमी आते ही दुकानों को खोलने की छूट दी जाने लगी, पहले दुनकानो के खुलने का समय 6 बजे तक किया गया, जिसके बाद इसे बढ़ाकर 8 बजे कर दिया गया। वही अब  राजधानी रायपुर में कोरोना में लगातार कमी की वजह से प्रशासन ने आने वाले रविवार से सनडे लाॅकडाउन खत्म कर उस दिन भी सीमित समय के लिए दुकानें खोलने की तैयारी कर ली है। पता चला है कि सनडे को शहर के बाजार दोपहर 2 बजे तक खुले रह सकते हैं। हालांकि प्रशासन दोपहर 12 बजे पर भी विचार कर रहा है। सनडे लाॅकडाउन खत्म होने की वजह से 75 दिन बाद दुकानें खुलेंगी।

होटल और रेस्टोरेंट प्रेमियों को भी मिली बड़ी राहत। अब राजधानी में सभी होटल और रेस्टोरेंट को भी खुलने की मिली अनुमति।

ज्यादातर दुकानें शादी के सीजन की तैयारी वाली रहेंगी जैसे कपड़ा, सौंदर्य एसेसरीज, जूते-चप्पल तथा एसेसरीज आदि। माॅल भी इसी टाइम लिमिट में खोलने की तैयारी है। जबकि सनडे को ब्यूटी पार्लर और सलून शाम 6 बजे तक खुले रखे जाएंगे। होटल, रेस्टोरेंट, यहां के मैरिज हाॅल और मैरिज पैलेस को भी रात 10 बजे तक की अनुमति दी जाने वाली है। रायपुर कलेक्टर ने मंगलवार को देर शाम तक इस मुद्दे पर आला अफसरों के साथ बैठक कर यह फैसला लिया है।

हालांकि आदेश एक-दो दिन में जारी किया जाएगा। प्रशासन ने इस बार संडे बाजार या ने साप्ताहिक बाजारों को भी खोलने का मन बना लिया है। लेकिन इस पर अंतिम फैसला सीएम की सहमति लेने के बाद किया जाएगा। दरअसल छत्तीसगढ़ चेंबर कुछ दिन से लगातार दबाव बनाए हुए था कि शादियों की सीजन के कारण रविवार को भी दुकानें खोलने की इजाजत दी जाए। माना जा रहा है कि इसी वजह से प्रशासन ने सनडे लाॅकडाउन खत्म करने का फैसला लिया है।

एक घंटा और बढ़ेगा समय, बाजार रात 8 बजे तक


प्रशासन ने बाजारों को समय भी एक घंटा बढ़ाने का फैसला ले लिया है। यह तय है कि आने वाले सोमवार से दुकानें रात 8 बजे बंद होंगे। कई जिलों में अभी बाजार रात 8 बजे ही बंद हो रहे हैं। इसलिए रायपुर कलेक्टर ने भी का फैसला कर लिया है। यह आदेश भी शनिवार या रविवार को जारी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts