नाम- अभय बरुआ, काम- विवादों में रहना, मनपसंद गीत- अब तो आदत सी हैं, मुझको ऐसे…… जी हाँ आपने ठीक सुना,जानिये क्या हैं,पुरा मामला….👇👇

0
IMG-20210609-WA0000
Spread the love

बिलासपुर- न्यायधानी मेंं विवादों में घिरे रहने वाला अभय बरुआ एक बार फिर अपने कारनामों की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहा है रंगदार अभय बरुआ से विवादों का गहरा नाता रहा है वहीं इस बार जमीन से जबरन कब्जा खाली कराने को लेकर अभय ने विवाद कर डाला जिसमें दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है जिसमे अभय बरुआ को सर में चोट आई है। इस पूरे मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड रोड स्थित एक दुकान में इस्माइल खान का कब्जा है ।इस्माइल खान ने पहले दुकान खरीदी ली है, पर अभय बरुआ ने भी दुकान खरीदने का दावा करते हुए दुकान खाली कराने पहुंच गया जबकि इस्माइल खान ने दुकान साल भर पहले खरीद ली है। पर मंगलवार को अभय  बरुआ अचानक कब्जा करने पहुंचा और विवाद करने लगा, जिसके बाद मारपीट के दौरान अभय और उसके गुर्गों ने दुकान का सामान फेक कर ऑफिस में तोड़फोड़ की जिंसमे अभय को चोट लगी है। इस मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts