प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग को मिली “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में जगह… राज्य के 22 जिलों में एक साथ सामूहिक विवाह कराने पर किया गया सम्मानित….👇👇👇

0
1623176987836
Spread the love

रायपुर – छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर एक नया रिकॉर्ड बनाया हैं, जहां एक साथ 3 हजार 229 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह को “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में शामिल किया गया। जिसके लिए महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया को आज उनके निवास में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किए जाने का प्रमाण पत्र सौंप दिया गया हैं। गोल्डन बुक की अधिकृत प्रतिनिधि सोनल राजेश शर्मा ने छत्तीसगढ़ में किए गए सामूहिक विवाह समारोह को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किए जाने का प्रमाण पत्र सौंपा है।

इस अवसर पर कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक भी उपस्थित रहीं। उल्लेखनीय बात यह हैं, कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में विगत 27 फरवरी 2021 को छत्तीसगढ़ में पहली बार 22 जिलों में एक साथ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। रायपुर में आयोजित समारोह से सभी जिलों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया था। राजधानी के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होकर विभिन्न जिले के नवविवाहित जोड़ो से बातचीत कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया था। प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया यह सराहनीय कार्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts