छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर माशिमं ने जारी की गाइडलाइन…..जानिए परीक्षार्थी किस तरह देंगे परीक्षा….

0
images (32)(1)
Spread the love

रायपुर– छत्तीसगढ़ में 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा गाइडलाइन जारी कर दिया गया हैं। जिसके तहत 12 वीं बोर्ड की परीक्षा घर बैठे ही परीक्षार्थी देंगे । माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव व्हीके गोयल के मुताबिक 1 जून से 5 जून तक परीक्षार्थी प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका ले सकेंगे । गाईडलाइन के मुताबिक 5 दिन के भीतर परीक्षार्थियों को अपनी उत्तर पुस्तिका जमा करानी होगी । और अगर किसी परीक्षार्थी ने 1 जून को उत्तर पुस्तिका लिया, तो उसे 6 जून को उत्तर पुस्तिका जमा करना होगा । अगर कोई परीक्षार्थी निर्धारित समय के भीतर उत्तर पुस्तिका जमा नहीं करता है तो उसे अनुपस्थित माना जायेगा । उत्तर पुस्तिका को लेने और जमा करने के लिए छुट्टी के दिन भी परीक्षा केंद्र के कार्यालय खुले रहेंगे । छत्तीसगढ़ मंडल की 12वीं बोर्ड की परीक्षा वर्ष 2020-21 का आयोजन कोविड-19 की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस पद्धति से कराने का निर्णय लिया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts