सूरजपुर कलेक्टर मामला- पहले मारपीट, फिर वीडियो बनाकर मांगी माफी, लेकिन सीएम बघेल ने कहा- इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा… अब नए कलेक्टर की नियुक्ति…जाने क्या हैं पूरा मामला👇👇👇👇

0
ani-1-1
Spread the love

सूरजपुर – लॉकडाउन के दौरान बीच सड़क पर लोगों से मारपीट करने वाले सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने इस पर नाराजगी जताई। इसके बाद कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक वीडियो जारी किया गया जिसमें उन्होंने माफी मांगते हुए अपनी बात को रखा।

कलेक्टर की इस अनुशासनहिनता को देखते हुए सरकार ने भी नाराजगी जताई। कलेक्टर की इस हरकत को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी गंभीरता से लेते हुए सूरजपुर कलेक्टर को हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा – सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। किसी भी अधिकारी का शासकीय जीवन में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है। इस घटना से क्षुब्ध हूँ। मैं नवयुवक व उनके परिजनों से खेद व्यक्त करता हूँ।

  • गौरव कुमार सिंह होंगे सूरजपुर के नए कलेक्टर…
  • जिसके बाद गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया हैं वहीं रणवीर शर्मा को कलेक्टर सूरजपुर से स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से मंत्रालय में संयुक्त सचिव(प्रतीक्षारत) के पद पर पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts