यूजी,पीजी अन्तिम वर्ष की परीक्षा 25 से, 22 को जारी होगा प्रवेश पत्र, ऑनलाइन मिलेगा प्रश्न पत्र

0
Screenshot_20210518-165103_Google
Spread the love

बिलासपुर- अटल यूनिवर्सिटी ने सोमवार को स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष यूटीडी और केजी कॉलेज रायगढ़ के छात्रों की समय सारणी घोषित कर दी है। परीक्षा 25 मई से ऑनलाइन होगी इसमें नियमित प्राइवेट भूतपूर्व और पूर्व छात्रों को परीक्षा देनी है। 1 दिन में 6 शिफ्ट में प्रश्न पत्र अपलोड होगा इसमें सुबह 7:00 बजे 9:00 बजे 11:00 बजे और दोपहर 1:00 बजे 3:00 बजे और शाम 5:00 बजे प्रश्न पत्र अपलोड किया जाएगा ।22 मई को एयू वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करेगी छात्रों के प्रवेश पत्र पर जो विषय लिखा होगा उन्हें उस विषय की ही परीक्षा देनी है। छात्र प्रश्न पत्र वेबसाइट से अपना वेबसाइट से अपना यूज़र आईडी डालकर अपलोड कर सकते हैं। एयू के अनुसार छात्र उत्तर पुस्तिका जमा करने के 1 दिन पहले तक प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts