दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर अब इंतजार हुआ खत्म, कल जारी होगा रिजल्ट….

0
images (71)
Spread the love

रायपुर- छत्तीसगढ़ में दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर इंतजार कल खत्म हो जाएगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 19 मई को घोषित किया जाएगा। सुबह 11 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम रिजल्ट जारी करेंगे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के सचिव प्रो.वीके गोयल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परिणाम ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in में अपलोड किए जाएंगे। कोरोना की वजह से इस बार बोर्ड की परीक्षाएं नहीं हो पायी है, लिहाजा बोर्ड ने परिणाम जारी करने के लिए असाइनमेंट को आधार बनाया है। आपको बता दें कि “यदि छात्रों ने असाइनमेंट का काम पूरा नहीं किए हैं या आवश्यक न्यूनतम अंक हासिल नहीं किए हैं तो उन्हें उत्तीर्ण अंक दिए जाएंगे।यदि छात्र दिए गए अंकों से संतुष्ट नहीं हैं तो उन्हें अपने अंकों में सुधार करने के लिए परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा.” छत्तीसगढ़ शिक्षा बोर्ड के अनुसार कक्षा 10वीं के छात्रों का रिजल्ट के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts