आजतक न्यूज़ चैनल के मशहूर एंकर रोहित सरदाना नहीं रहे….आकस्मिक निधन से पूरा मीडिया जगत स्तब्ध…..

0
rohit-1
Spread the love

नई दिल्ली- रोहित सरदाना एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वह लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे । इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल पर प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे। 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था। रोहित को कुछ दिनों पहले कोविड संक्रमण हुआ था लेकिन वो उससे निकल रहे थे और सक्रिय थे। गुरुवार की रात तक वो संस्थान और अपने बाकी साथियों का हौसला बढ़ाते रहे और काम करते रहे। लेकिन रात में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नोएडा के मैट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी रोहित सरदाना की मौत की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।’

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहित सरदाना के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा,’ रोहित सरदाना बेहद जल्दी हमें छोड़कर चले गए। भारत की प्रगति के लिए ऊर्जा से भरपूर थे और भावुक थे, रोहित को कई लोगों द्वारा याद किया जाएगा। रोहित के निधन ने मीडिया जगत में एक बहुत बड़ा शून्य छोड़ दिया हैं।’ उनकी आकस्मिक निधन ने सब को स्तब्ध कर दिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts