बिलासपुर का प्रदेश में सबसे गर्म शहर वाला रिकार्ड कायम…पारा 42 डिग्री पार.. लॉकडाउन के बीच आबो हवा भी स्वच्छ…

0
Screenshot_20210430-153152_Google
Spread the love

छत्तीशगढ़- शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बिलासपुर में रिकॉर्ड किया गया। सीजन में पहली बार शहर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज हुआ। इतना तापमान पिछले साल अप्रैल में रिकॉर्ड नहीं हुआ था। हालांकि 1 दिन पहले शहर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज हुआ था लेकिन महज 24 घंटे में 1 डिग्री से अधिक की वृद्धि रिकॉर्ड की गई। पहली बार शहर में भीषण गर्मी महसूस की गई। गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी। अधिकांश समय लोग गर्मी की वजह से परेशान हुए और शाम होने का इंतजार करते रहे। शाम होने पर राहत मिली।

बुधवार के बाद गुरुवार को सुबह से चिलचिलाती धूप का सामना लोगों को करना पड़ा। सूरज की किरणें सुबह से तीखी हो गई। 8 बजे ही धूप चुभने लगी थी। समय गुजरने के साथ ही गर्मी और बढ़ती गई। दोपहर में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री पर पहुंच गया। इतना तापमान इस साल अब तक दर्ज नहीं हुआ था। हालांकि एक दिन पहले पारा 41.6 डिग्री तक पहुंचा था। पर गुरुवार को तो प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बिलासपुर में रिकॉर्ड हुआ। रायपुर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री, पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री, अंबिकापुर का 39.1 डिग्री, जगदलपुर का 38.1 डिग्री, दुर्ग का 42.2 डिग्री तो राजनांदगांव का 41.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बता दें कि गुरुवार को पहली बार शहरवासियों को प्रचंड गर्मी महसूस हुई। अब तक चक्रवात और द्रोणिका की वजह से इस माह इतनी अधिक गर्मी नहीं पड़ रही थी और लोगों को राहत महसूस हो रही थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts