शहर के इंद्रा सेतु पुल पर लड़की ने की आत्महत्या की कोशिश, दलदल में फंसने से बच गई जान, आई गंभीर चोट

0
IMG-20210420-WA0010
Spread the love

बिलासपुर- करीब डेढ बजे के आस पास अभी से कुछ देर पहले एक लड़की ने नए पुल से अरपा में छलांग लगा दी है। पुलिस के नीचे थोड़े से जगह पानी में लड़की को छलांग लगाते देखा गया। इसी दौरान पुल के नीचे कुछ लड़के भी मौजूद थे। सभी ने लड़की को तत्काल पानी से निकाल कर पुल के पीलर बेस में रखा है।

लड़की को छलांग लगाते ट्रैफिक के जवानों ने देखा। मामले की जानकारी तत्काल एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप को दिया । एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि फिलहाल लड़की कौन है। और उसने आत्मघाती कदम क्यो उठाया। इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन स्टाफ को आदेश दिया गया है कि तत्काल लड़की को अस्पताल में भर्ती किया जाए।

लड़की की हालत के अनुसार पूछताछ होगी। फिलहाल वह पूछताछ की स्थिति में नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts