मैच हार कर भी सैमसन ने जीता दिल, आईपीएल-14 का पहला शतक लगाया… जानिए पूरी खबर 👇

0
download
Spread the love

आईपीएल में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला था। जिसमें संजू सैमसन में आईपीएल 2021 का पहला शतक लगाया। पर इसके बावजूद राजस्थान रॉयल्स को पंजाब किंग्स के हाथों 4 रन से हार का सामना करना पड़ा। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेल रही थी। पंजाब किंग्स ने 221 रन बनाए। जिसमें केएल राहुल ने 91 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद संजू सैमसन ने 119 रन बनाए, जो इस आईपीएल का पहला शतक था। इसके बावजूद राजस्थान रॉयल्स 4 रनों से हार गई। लेकिन मैैच हार कर भी संजू सैमसन ने प्रशंसकों का दिल जीता और मैन ऑफ द मैच, लेट्स क्रैक इट सिक्स, dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच बने। संजू सैमसन न सिर्फ इस सीजन का पहला शतक लगाने वाले प्लेयर बने, बल्कि बतौर कप्तान अपनी पहली पारी में ही सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल हो रही हैं। और प्रशंसक जमकर तारीफ कर रहे हैं। मैच हारकर भी संजू सैमसन ऐसे छाए रहे की क्रिकेट के जानकार भी उनकी तारीफ करते थक नहीं रहें। इस शानदार मैच से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts