फैशन शो (Evolve -The Global runway) का आयोजन..,,पूरा पढ़ें👇👇

0
IMG-20210320-WA0000
Spread the love

बिलासपुर – इंटरनेशनल डिजाइन अकेडमी (बिलासपुर), जो की इटली (मिलान) से एफिलिएटेड है , और प्रिमियर क्रिएटीव कैंपस के द्वारा 26 मार्च 2021 को फैशन शो (Evolve -The Global runway) का आयोजन 36 सिटी मॉल में किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए 10 मार्च को ऑडिशन कराया गया जिसमें 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, उनमें से 20 प्रतिभागियों का चयन हुआ। जिनके नाम निम्न है प्रगति वासवानी,प्रिया कौर सलूजा,श्रेया शुक्ला,श्रेया वर्मा,भूमि डोडेजा,मोनालिका बिस्वास, रिया घोड़ीचोर, जिज्ञासा बाघ,दीपांशी घोष, गायत्री सिंह, संघमित्रा दत्ता, रेखा पटेल, साक्षी साहू, एन. श्रावणी, नेहा मिश्रा,सृष्टि वर्मा, दीक्षा मधुकर, लिली मधुकर, साक्षी साहू, प्रेरणा रावदिनांक 19 मार्च को उनके लिए एक ग्रूमिंग सेशन रखा गया जिससे की उन्हे इस फैशन शो के लिए तैयार किया जा सके।बिलासपुर के युवतियों के लिए इंटरनेशनल डिजाइन अकेडमी द्वारा ये शानदार मौका दिया जा रहा है जिससे उन्हें मॉडलिंग और फैशन के फील्ड में बिलासपुर में एक्सपोजर मिल सके और वे अपना करियर इस फिल्ड में प्लान कर सके।अकेडमी में डिजाइनिंग के और भी कोर्सेज उपलब्ध है ,जैसे इंटीरियर डिजाइनिंग, ग्राफिक्स डिजाइनिंग,मोशनग्राफिक्स , फोटोग्राफी,मेकअप आदि।साथ ही बच्चो के लिए कंप्यूटर समर कैंप और साइंस समर कैंप भी इस अकेडमी में उपलब्ध है। यह जानकारी अकादमी की डायरेक्टर श्रीमती सईदा वनक द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts