श्री गुरु गोविंद सिंह जी का 20 को मनेगा प्रकाश पर्व, कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने अपील…

0
Screenshot_20210119-145749_Google
Spread the love

बिलासपुर- सिखों के दसवें गुरु साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व 20 जनवरी को मनाया जाएगा ।इसको लेकर गुरुद्वारा दयालबंद श्री गुरु सिंह सभा में धार्मिक आयोजन सोमवार से शुरू हो गए हैं। गुरुद्वारों को लाइटों से सजाया गया है ।सोमवार को शाम 7:00 से 9:00 तक दीवान सजाया गया ।कीर्तन से संगत निहाल हुई ।इस प्रकाश पर्व के लिए विशेष हजूरी रागी जत्था भाई सुरेंद्र सिंह ,नक्षत्र सिंह दरबार साहिब अमृतसर उपस्थित हो गए हैं। मंगलवार को सुबह 7:30 से 9:30 तक शाम को सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक दीवान सजाया जाएगा। 20 जनवरी को सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक और शाम 7:00 से 12:00 बजे तक दीवान सजेगा। संगत के लिए लंगर में लाई पैकेट की व्यवस्था की गई है। कीर्तन में सभी से उपस्थित होने कहा गया है ।प्रबंधक कमेटी ने समाज के लोगों से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts