फिर अन्धविश्वाश का फायदा उठाकर महिला को हवस का शिकार बनाने वाला ढोंगी तांत्रिक गिरफ्तार..

0
Screenshot_20201020-134434_Google
Spread the love

बिलासपुर- झाड़ फूंक के बहाने महिला की आबरू पर हाथ डालने वाला बाबा चढ़ा पुलिस के हत्थे, शिकायत दर्ज होते ही पुलिस जुटी थी तलाश में अंधविश्वास का फायदा उठाकर अपनी हवस बुझाने वाले ढोंगी तांत्रिक और बाबा लगातार अब तक कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है, जिसमें पीड़ितों के द्वारा शिकायत दर्ज कराने पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई भी हुई है, बावजूद इसके अब भी लोग अंध विश्वास में इतने डूबे हुए है कि उन्हें कुछ नजर नही आता। एक बार फिर जिले में ऐसी ही घटना सामने आई है, जिसमें सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने एक ढोंगी बाबा पर झाड़ फूँक के बहाने आबरू पर हाथ डालने का आरोपी लगाया है, थाने में शिकायत दर्ज होते ही पुलिस सरगर्मी से पेंड्रा निवासी आरोपी बाबा मोहम्मद जमील निजामी की तलाश में जुट गई थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि आरोपी बाबा का महिला के घर पूर्व से आना जाना लगा हुआ था, जिसका उसने फायदा उठाने की कोशिश की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts