पुलिस को मिली सफलता 11 किलोग्राम गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जा रहे गांजा

0
IMG-20201014-WA0001
Spread the love

रतनपुर –  अंतराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के तीन सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े है, जिनसे एक कार व 11 कि.ग्रा . गांजा कीट गया है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में पिछले 02 दिनों से जारी अवैध मादक पदार्थ रखने वालों व उनका व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के अभियान के तहत बुधवार को सायबर सेल की मदद से रतनपुर थाना पुलिस के द्वारा दो अलग – अलग गाड़ियों में गांजा लेकर जाने की सूचना पर केन्दा मार्ग , लखनीदेवी कोटा मार्ग व कोरिया जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी लगाई गई दोपहर में लगभग 02.30 बजे एक सफेद रंग की सर्वलेट कंपनी की इंज्वाय कार ( चार पहिया वाहन ) बिना नम्बर की बेलतरा वाशरी के पास पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगी , जिसे बेलतरा से 02 किलोमीटर आगे घेराबंदी कर रतनपुर पुलिस की दो टीमों द्वारा ग्रामीणों व ट्रक वालों की मदद से पकड़ा गया,  कार में तीन युवक सवार थे , कार की तालाशी लेने पर पीछे की दोनों सीट के बीच एक सफेद रंग के बारे में 11 कि.ग्रा . गांजा मिला । जिसके संबंध में कार में बैठे तीनों युवकों से पुछताछ की गई तो उन्होंने उड़ीसा से गांजा लाना बताया । तीनों आरोपियों को मौके पर ही धारा -20 बी NDPS की कार्यवाही कर गांजे को जप्त कर थाना लाया गया। थाने में अपराध क्र . 549/2020 धारा -20 वी NDPS कायम कर विवेचना की जा रही है । पकड़े गए आरोपियों में मनोज यादव पिता गणेश यादव निवासी बिजुरी जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश जो पूर्व में भी उड़ीसा राज्य में गांजा तस्करी के आरोप में जेल जा चूका है, नुकेश्वर प्रसाद चंद्रा पिता बालकृष्ण चंद्रा उम्र 31 साल निवासी बेलादुला जैजैपुर जिला जांजगीर चाम्पा और आशिष चंद्रा पिता छोटेलाल चंद्रा उम्र 22 साल निवासी चिकनीडीह थाना बिलाईगढ़ जिला बलौदाबाजार, एक बिना नम्बर की सैर्वलेट कंपनी की इंज्वाय कार तीन मोबाईल फोन, 11 किग्रा . गांजा कीमती लगभग 66000 रु जब्त किया गया है। वही पुलिस आरोपियों के संबंध में उनके निवास स्थान के थानों से संपर्क कर उनके पूर्व के अपराधिक रिकार्ड की जानकारी भी ली जा रही है , ताकि गांजा तस्करी के इस अंर्तराज्यीय गिरोह के बाकी सबस्यों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा सके ।  वही आरोपियों के मोबाईल नम्बर से उनके उड़ीसा के कनेक्शन की तलाश की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts