कोटा में कैंडल जलाकर पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों के प्रति अर्पित की श्रद्धाजंलि

0
IMG-20250424-WA0019
Spread the love

कोटा । पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कोटा भारतीय जनता पार्टी एवं नगरवासियों ने एकजुट होकर अपना आक्रोश प्रकट किया। नाका चौक पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एव नगर वासी एकत्र हुए। हमले में मारे गए पर्यटकों को जय स्तंभ नाका चौक पर कैंडल जलाकर श्रद्धाजंलि दी गई।

भारतीय जनता पार्टी एवं नगर वासी एकत्रित होकर जय स्तंभ नाका चौक पर आतंकियों देशविरोधी ताकतों के खिलाफ नारेबाजी की। कोटा जयस्तंभ नाका चौक पर सभी ने कैंडल जलाकर हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि निर्दोष लोगों को निशाना बनाना कायरता है। उन्होंने शहीदों की आत्मशांति और पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना की।

भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जयसवाल ने आतंकी हमले की कड़ी निन्दा करते हुए विरोध प्रकट किया ।सभी ने दो मिनट मौन धारण कर शहीद निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रामलाल साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष महाराज सिंह नायक, मंडल अध्यक्ष बजरंग जयसवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रदीप कौशिक, मंडल महामंत्री सुलेश पाण्डे, पार्षद प्रतिनिधि बाबा गोस्वामी एवं नगर के जनप्रतिनिधि भाजपा के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts