रोशन को प्रदेश युवा साहू संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव की मिली नई जिम्मेदारी

0
FB_IMG_1708247991664
Spread the love

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन साहू ने अपने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही पुराने पदाधिकारियों को उनके कार्य कुशलता के आधार पर पदोन्नत करते हुए सूची जारी किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के द्वारा चौथी सूची में कांकेर से रोशन साहू को नवीन दायित्व के रूप में प्रदेश संयुक्त सचिव युवा प्रकोष्ठ साहू संघ छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इससे पूर्व रोशन साहू संयोजक, तहसील युवा प्रकोष्ठ साहू समाज कांकेर व जिला संगठन सचिव युवा प्रकोष्ठ जिला साहू समाज कांकेर के पद पर रहते हुए अपनी दायित्वों का निस्वार्थ रूप से निर्वहन करते आए हैं। रोशन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए वे अपना शत-प्रतिशत योगदान देंगे तथा संगठन के हित व छत्तीसगढ़ के साहू समाज के विकास
के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts