शहर की प्रतिष्ठित अजमानी टेंट हाउस के संस्थापक एस जसवंत सिंह अजमानी जी का दुखद निधन,,अंतिम अरदास आज

0
IMG-20240128-WA0003
Spread the love

बिलासपुर/जिला ही नही बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले सरल,सहज, मृदुभाषी एवं कुशल व्यक्तित्व के धनी एस जसवंत सिंह अजमानी जी का दुःखद निधन अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में हो गया,उनका काफी लंबे समय से अपोलो हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।

आपको बता दें एस जसवंत सिंह अजमानी जी एक कर्मठ समाजसेवी होने के साथ-साथ हर एक धर्म जाति वर्ग समुदाय के लोगों के हितों के लिए सदैव आगे आते रहे हैं । साथ ही छत्तीसगढ़ के नामचिन टेंट हाउस में से एक अजमानी टेंट हाउस के संस्थापक रहें ।

एस जसवंत सिंह अजमानी जी का स्वर्गवास 24-1-2024 दिन बुधवार को हो गया है। उनके आत्मिक शांति हेतु श्री अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति एवं अंतिम अरदास दिनांक 28 जनवरी 2024 दिन रविवार को दोपहर 2:00 से 3:00 बजे कीर्तन एवं अरदास श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा दयालबंद में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts