मंडी अध्यक्ष के छाता वितरण को शैलजा ने सराहा मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला के द्वारा कोटा विधानसभा के ग्रामों मे किया जा रहा है छाता वितरण

0
IMG-20230630-WA0007
Spread the love


कोटा । कोटा विधानसभा के बूथ चलो अभियान मे कांग्रेस कि राष्ट्रीय महासचिव एवं छतीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा कोटा के बूथों मे पंहुच कर बूथ अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष जोन अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ चर्चा कर चुनावी तैयारियो का जायजा लिया कुमारी शैलजा ने कोटा विधानसभा के ग्राम लाखोदना, आमलीकपा, तेंदुवा, नेवसा बूथ का दौरा की।

इस अवसर पर कोटा मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला उनके साथ हर बूथ तक गए और भूपेश सरकार कि योजनावों को जन जन तक पंहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जरूरी मार्गदर्शक दिया
कोटा मंडी अध्यक्ष द्वारा क़ृषि मंत्री रविंद्र चौबे कि जन्मदिन के दिन से किसानों मजदूरों को धुप और गर्मी से बचने के लिए छाता का वितरण किया जा रहा है इसी कड़ी मे प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के कर कमलों से ग्राम नेवसा मे छाता वितरण किया गया शैलजा ने मंडी अध्यक्ष के इस कार्यक्रम कि सराहना करते हुए कहा कि बरसात के मौसम मे किसानों को छाता देना वैसा ही है जैसा गर्मी मे पानी पिलाना छाता पाए ग्रामीणों ने भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी का जयघोष लगा कर माहौल को कांग्रेसमय कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts