दुपट्टे से गला दबाकर पत्नी ने कर डाली अपनी ही पति की हत्या,,

0
Screenshot_20220721-174726_Google
Spread the love

बजरंग चौक सुपेला में एक दर्दनाक घटना घटी। एक पत्नी ने दुपट्टे से गला दबाकर अपने ही पति की हत्या कर दी। आरोपित पत्नी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों व पड़ोसियों का कहना था कि आरोपित महिला पर लंबे समय से भूत-प्रेत का साया था। घटना के बाद उसे काबू में करने में काफी समय लगा। यह बात भी सामने आई कि पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था।

पुलिस के मुताबिक आरोपित महिला का नाम संगीत (40) तथा मृतक का नाम दिलीप सोनी (45) है। दोनों पति-पत्नी है। इनके दो बच्चे है। घटना सात व आठ जून की दरमियानी रात की है। परिजनों के हवाले से पुलिस ने बताया कि बजरंग चौक न्यू कृष्णा नगर सुपेला का रहने वाला दिलीप रोजी मजदूरी का काम करता था। उसकी पत्नी संगीता घर पर ही रहती थी। वह अक्सर चीखने चिल्लाने लगती थी। लिहाजा लोगों ने भूत-प्रेत का साया मानकर उसका लगातार झाड़-फूंक करा रहे थे।

बताया जा रहा है कि बीती रात परिवार वाले खाना खाकर सो गया। रात तकरीबन तीन से चार बजे संगीता अपने बिस्तर से उठी और गहरी नींद में सो रहे दिलीप के गले को अपने दुपट्टे से कस दिया। दिलीप झटपटाने लगा तब बच्चे जाग गए। पिता को झटपटाता देख बच्चे रोने चिल्लाने लगे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाला दिलीप का भाई दौड़कर आया, तथा दिलीप को उसने फौरन अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना को अंजाम देने के बाद संगीत बदहवाश हो गई। वह आस-पड़ोस के लोगों के काबू में नहीं आ रही थी। लिहाजा फौरन पुलिस को सूचना दी गई। सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ोसियों की मदद से संगीता पर काबू किया गया।

सुपेला थाना प्रभारी ने बताया कि अलसुबह सूचना मिली। फौरन मौके पर टीम भेजी गई। जांच में पता चला कि आरोपिता संगीता सोनी ने अपने पति दिलीप सोनी की गला दबाकर हत्या कर दी है। महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद दिलीप का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts