अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से की हत्या, 100 टुकड़े कर मिक्सर में पिसा, कुकर में उबाला 

0
IMG_1655
Spread the love

मुंबई- कुछ माह में श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को हिला कर रख जैसा था, जिसमें लिव-इन पार्टनर ने अपनी दोस्त श्रद्धा की हत्या के बाद कटर से 36 टुकड़े कर दिए थे और फ्रिज में रख दिया था। कुछ ऐसा ही मामला अब मुंबई में सामने आया है, जिसमें लिव-इन पार्टनर की जघन्यता से हत्या कर दी गई है। मुंबई में 56 साल के एक मनोज साहनी नाम के व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर 36 वर्षीय सरस्वती वैद्य की नृशंस हत्या कर 100 से ज्यादा टुकड़े कर दिए। मनोज ने सरस्वती की हत्या के बाद शव को मिक्सर में पीस कर भी उबाला, ताकि शव की बदबू न फैले। पुलिस ने आरोपी मनोज साहनी को गिरफ्तार कर लिया है।

श्रद्धा वालकर से भी ज्यादा नृशंस हत्या

दिल्ली में हुए श्रद्धा वालकर की भी ऐसी ही नृशंस हत्या की गई थी, जिसमें लिव-इन में रह रहे व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। ताजा मामला मुंबई में मीरा रोड पर मौजूद नया नगर पुलिस थाना इलाके की गीता-आकाशदीप सोसायटी का है। यहां सोसायटी की 7वीं मंजिल पर 56 साल का मनोज साहनी अपनी लिव इन पार्टनर 36 साल की सरस्वती वैद्य बीते कुछ समय से रह रहा था। कुछ समय से दोनों में आपसी मनमुटाव बढ़ते जा रहा था। सोसायटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि मनोज साहनी के अपार्टमेंट से कुछ दिनों से काफी बदबू आ रही थी। पड़ोसियों ने बदबू से परेशान होकर पुलिस का जानकारी दी थी।

100 टुकड़ों में मिलता सरस्वती का शव

पुलिस जब मनोज के फ्लैट में पहुंची तो गेट खुलते ही तेज बदबू से सभी परेशान हो गए। जांच करने पर घर में सरस्वती का शव 100 टुकड़ों में मिला। पुलिस भी वहां का मंजर देखकर हैरान रह गई। पुलिस ने तत्काल मनोज साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया। सख्ती से पूछताछ पर उसने लिव इन पार्टनर सरस्वती की हत्या का गुनाह भी कबूल कर लिया।

पेड़ काटने की मशीन से काटा शव, कुकर में उबाला

मनोज ने पुलिस को बताया कि सरस्वती के साथ झगड़ा होने के बाद उसने हत्या कर दी थी और बाजार से पेड़ काटने वाली मशीन लाकर शव को कई टुकड़ों में काटा। शव से बदबू न आए इसलिए मिक्सर में पीसकर कुकर में उबाल दिया था। पुलिस के मुताबिक महिला के सिर्फ पैर का हिस्सा बरामद हुआ था। बाकी हिस्सा टुकड़े-टुकड़े कर दिया था।

3-4 दिन पहले हुई हत्या

पुलिस के मुताबिक ऐसा लगता है कि मनोज ने सरस्वती की हत्या 3-4 दिन पहले की हो। फिलहाल शव के टुकड़ों को इकठ्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। फ्लैट को सील कर दिया गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक मनोज साहनी मुंबई के बोरीवली इलाके में दुकान चलाता है। वहीं सरस्वती वैद्य के परिवार के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts