CSK vs GT। आईपीएल के फाइनल मुकाबले का फैसला सुपर ओवर से?
अहमदाबाद- रविवार यानी 28 मई 2023 को अहमदाबाद में भारी बारिश के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का फाइनल मुकाबला नहीं हो सका. ऐसे में अब इस खिताबी मुकाबले का फैसला आज (29 मई) रिजर्व-डे में होगा. यह मैच महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पंड्या के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटन्स बीच खेला जाएगा।
यदि आज भी अहमदाबाद में बारिश होती है, तो इस फाइनल मुकाबले का फैसला सुपर ओवर से भी होने की संभावना है. यदि ऐसा होता है, तो आईपीएल में दो साल बाद यह पहला सुपर ओवर होगा. आखिरी सुपर ओवर 25 अप्रैल 2021 को हुआ था, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था।
