ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

0
InShot_20230507_210723211
Spread the love


कोटा ।बिलासपुर कटनी रेल मार्ग के अंतर्गत आने वाले स्टेशन टेगनमाडा एवम खोंगसरा के बीच खंबा नंबर 781/7 तुलुफ फाटक के पास पूरी वलसाड सुपर फास्ट ट्रेन से युवक के गिरने की सूचना पेट्रोलिंग कर रहे ट्रेक मैन बिट्टू कुमार के द्वारा टेगनमाड़ा स्टेशन मास्टर को दिया गया।


सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर के द्वारा मेमो बनाकर पेंड्रारोड आरपीएफ एवम बेलगहना चौकी प्रभारी को सूचना दिया गया सूचन मिलते ही पेंड्रारोड आरपीएफ एवं बेलगहना चौकी की टीम मौके पर पहुंच कार्यवाही शुरू किया गया युवक के पास मिले बैग की तलाशी लिया गया जिसमे आधार कार्ड बरामद हुआ आधार कार्ड के हिसाब से युवक की पहचान प्रीतम सिंह पिता अमोली सिंह वार्ड नंबर 09 चहंदा टोला पोस्ट दुलहरा जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश के रूप में हुआ बेलगहना पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर परिजन को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts