थाने में पदस्थ एसआई ने अवैध शराब पकड़ कर छोड़ने के एवज में ले लिए 50 हजार रुपये।

0
IMG-20230413-WA0000
Spread the love

कोटा । कोटा थाना क्षेत्र के कुँवारीमुड़ा में कोटा पुलिस के द्वारा मुखबिर के सूचना पर अवैध शराब पकड़ने गई थी, जहाँ बुधवार को कुँवारीमुड़ा निवासी राहुल प्रजापति पिता पंचराम प्रजापति के घर से एक प्लास्टिक के बोतल में पुलिस को अवैध महुआ शराब मिला शराब के साथ युवक को थाना लाया गया ।

शराब में पकड़े गए आरोपी की माने तो कार्यवाही नहीं करने के एवज में पहले कोटा थाने में पदस्थ एक एसआई व साथ मे एक कांस्टेबल के द्वारा पहले 70 हजार माँग की गई उतना रकम नहीं दे पाने पर 50 हजार रुपए में मामले को सेट कर छोड़ दिया गया। अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ 36च लगाकर डिस्पोजल व 100 ml शराब के साथ पकड़े जाने का धारा लगाकर छोड़ दिया गया।

आपको बता दें

बिलासपुर जिले के पुलिस कप्तान के द्वारा अवैध नशे के खिलाफ निजात अभियान के तहत लगातार सभी थाना क्षेत्र में कार्यवाही किया जा रहा है, लेकिन कोटा थाना में निजात अभियान का पुलिस वाले गलत फायदा उठा रहे है।बहरहाल कोटा थाने में नवनियुक्त प्रभारी को ऐसे कर्मचारी की शिकायत तत्काल उच्चाधिकारियों से करनी चाहिए जिससे थाना का बदनामी ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts