अवैध शराब बिक्री करने वाले पर बिल्हा पुलिस ने की कार्यवाही

0
IMG-20230128-WA0024
Spread the love
  बिलासपुर । बिल्हा क्षेत्र में अवैध शराब गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक (SJPU) सी डी लहरे के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर थाना बिल्हा के द्वारा मुखबीर सूचना पर तत्काल टीम गठित कर बिल्हा पुलिस के द्वारा आरोपी राजेंद्र विश्वकर्मा पिता साधराम उम्र 43 वर्ष साकिन खरकेना थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग.को घेराबंदी कर पकडा गया, आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक झोला में 30 पाव देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक 180 एमएल का सीलबंद कुल 5.4 लीटर कुल कीमत 2400 रूपये एक मोटर सायकल लाल रंग का टीवीएस एक्सएल सुपर सी जी 10 एएफ 7722 कीमत 10000 रूपये जुमला कीमती 12400 रूपये को जप्त कर धारा - 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया । 
     उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक शत्रुहन मेश्राम आरक्षक संतोष मरकाम, रंजीत खलखो का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts