कोरोना महामारी से बचने पूजा पाठ धार्मिक अनुष्ठान भी.. नेता प्रतिपक्ष हुए शामिल
सरगांवः- कोरोना महामारी से बचने अनेक धर्मावलंबियों के द्वारा पूजा पाठ धार्मिक अनुष्ठान कर कोविद 19 से मुक्ति का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम मे बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के हरिहर केदार द्वीप क्षेत्र मदकू में अमरकंटक के संत श्री रामरुपदास महात्यागी महाराज के सरंक्षण में पुरुषोत्तम मास में 18 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चल रहे श्री हरिहरात्मक आराधना महोत्सव में क्षेत्रीय विधायक एवं छग विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक शामिल हो क्षेत्र प्रदेश देश से करोना महामारी से मुक्ति के लिये पूजा अर्चना की इस अवसर पर मदकू के सरपंच के साथ आसपास गांव के भक्तगण तथा हैप्पी हूरा मनीष साहू के साथ कार्यकर्ता उपस्थित थे।उक्त आयोजन में कोविड के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सोशलडिस्टेशिग, सेनिटाईजेसन,मास्क आदि नियमों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है।
