आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चोर बन जा रहे हैं मिस्टर इंडिया ,पुलिस मोगेम्बो की तरह कर रही है उनकी तलाश

0
IMG_20201009_144459
Spread the love

शहर में जिस तरह से आए दिन विभिन्न स्थानों में चोरी की घटनाएं हो रही हैं उसने पूरी सिंह व्यवस्था और रात्रि पर कोडिंग पर कई सारे सवाल खड़े कर दिए हैं सिविल लाइन और कुमार थाना क्षेत्र के बाद गुरुवार की रात चोरों ने तोरवा थाना क्षेत्र को अपना निशाना बनाया यहां बुधवारी बाजार स्थित एक कैमरे की दुकान में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया जहां से महंगे कैमरे में अपने साथ लेकर रफूचक्कर हो गए। इस बार चोरों ने बुधवारी बाजार स्थित बालाजी स्टूडियो को अपना निशाना बनाया है। रात होते ही यहां अंधेरा छा जाता है और सुरक्षा की भी कोई व्यवस्था नहीं है। ये दुकाकन थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित है।गुरुवार की रात छत की टिन को काटकर चोर अंदर घुसे ।यहां से चोरों ने 2 डिजिटल कैमरे चुरा लिए। चोरों ने पूरे स्टूडियो को खंगाल डाला लेकिन उनके हाथ कुछ नही लगा। गुस्से में चोरों ने कंप्यूटर का मॉनिटर भी तोड़ दिया । वही गल्ले में रखे करीब ढाई सौ रुपये भी चोर अपने साथ ले गए। स्टूडियो में कैमरों के अलावा कुछ नही तक। चोर अपने साथ डीएसएलआर और एक अन्य कैमरा ले गए। दुकान संचालक अब्दुल नासिर ने चोरी की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई है जिसमें शिक़ायत दर्ज कराई कि चोरी गए कैमरे की कीमत 2 लाख रुपये है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना के बाद चोरों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts