कोरोना के खिलाफ जंग में सामाजिक और व्यवसायिक संगठन आये सामने, जिला प्रशासन को डोनेट किए गए 6 मरच्यूरी फ्रीजर….जिला कलेक्टर ने की सराहना

0
Screenshot_20201008-220916_WhatsAppBusiness
Spread the love

बिलासपुर- कोरोना महामारी से चल रही जंग में जिला प्रशासन के आह्वान पर शहर की सामाजिक एवँ व्यवसायिक संस्थाओ द्वारा सामने आकर सराहनीय योगदान दिया जा रहा है। इसीक्रम में गुरुवार को शहर के सराफा एसोसिएशन, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन, क्रेडाई, पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन, हरिप्रितम इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 6 मरच्यूरी फ्रीजर डोनेट किया गया, ताकि इस महामारी की चपेट में आकर होने वाली मौत के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार तक थोड़ी राहत मिल सके, जिसके अभाव में उन्हें भटकना पड़ता है। गुरुवार को सभी संस्थाओं के प्रमुखों ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर जिला कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर को मरच्यूरी फ्रीजर हैंडओवर किये, और आगे भी लगातार सहयोग प्रदान करने मंशा व्यक्त की गई। इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने सभी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए, सभी से आगे भी सहयोग की अपेक्षा प्रकट की। वही सभी संस्थाओं ने भी हर परिस्थितियों में प्रशासन का सहयोग करने आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts