बंद कार में मिली युवती की लाश,शेयर मार्केट में हुआ लॉस बनी हत्या की वजह

0
IMG-20221122-WA0002
Spread the love

बिलासपुर- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कस्तूरबा नगर में उस वक़्त हड़कम्प मच गया जब वहां रखी एक मकान के पास से बदबू आने लगी,वहां के निवासियों ने पास जाकर देखा तो वहां रखी कार में युवती की लाश रखी हुई थी वह लाश किसी और की नहीं बल्कि भिलाई निवासी प्रियंका सिंह राजपूत की थी प्रियंका सिंह राजपूत कुछ दिनों से लापता थी जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी इस बीच उसकी लाश कस्तूरबा नगर के एक घर में रखे कार के पिछले सीट में मिली है बताया जा रहा है कि उसकी हत्या उसके दोस्त मेडिकल संचालक आशीष साहू ने की है दरअसल प्रियंका और आशीष दोनों शेयर मार्केट में पैसा लगाते थे शेयर मार्केट में लॉस हो जाने के बाद दोनों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हो चुका था जिसके बाद गुस्से में आकर आशीष ने प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसकी लाश को अपने घर के पास कार में ठिकाने लगा दिया था बदबू आने के बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई मौके पर पहुंची पुलिस ने आशीष साहू को हिरासत में ले लिया है वहीं प्रियंका की लाश को पंचनामा के बाद जिला हॉस्पिटल भेज दिया है जहां पीएम के बाद मामले का खुलासा होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts