ईडी ने रतनपुर वृत का किया निरीक्षण, नवरात्र में हो निर्बाध बिजली आपूर्ति..

0
IMG-20220922-WA0270
Spread the love

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल, गुरुवार को बिलासपुर वृत्त अंतर्गत 33 केव्ही उपकेन्द्र रतनपुर के निरीक्षण में पहुंचे और अधिकारियों को नवरात्रि पर्व के मद्देनजर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के निर्देश दिए है। कार्यपालक निदेशक संजय पटेल ने उपस्थित अधिकारियों को उपकेन्द्र की साफ-सफाई, 11 केव्ही फीड़र और कन्ज्यूमर टैगिंग, डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स व एबी स्विच कॉटेक्ट, डी.ओ. फ्यूज, कंडक्टर क्लीयरेंस, डीपी पर लगे हुए सामग्री की विस्तृत जानकारी लेते हुए, किट कैट यूनिट लगाने के निर्देश दिए है। साथ ही नवरात्रि पर्व के दौरान निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाये रखने तथा उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने, विद्युत लाइनों के व्यवधान पर सतत् निगरानी रखने एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबियों का शीघ्र ही सुधार कार्य पूर्ण करने को कहा है। इस दौरान अधीक्षण अभियंता पी.के.कोमेजवार, सहायक अभियंता राजेन्द्र गोड़ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts