कपड़ा दुकान में चोरो की दस्तक,हजारो रुपये के कपड़े ले उड़े चोर।।पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में।

0
Spread the love

बिलासा की नगरी में आए दिन हो रही चोरी लूट जैसी घटनाओं से सभी लोग परेशान हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद है की पुलिस की नाक के नीचे चोरी जैसे गंभीर अपराध को अंजाम देकर आसानी से मिस्टर इंडिया बन जाते हैं। ऐसे ही चोरों ने बीती रात पुराना बस स्टैंड स्थित एक कपड़े की दुकान को अपना निशाना बनाया।। नितिन पयचानी नामक युवक की पुराना बस स्टैंड में युवा जींस नाम की कपड़े की दुकान है जो रात को अपनी दुकान में ताला लगा कर घर चले गए। सुबह जब दुकान का स्टाफ और वह दुकान खोलने पहुंचे तो कपड़े अस्त व्यस्त दिखाई दिए ।नितिन को यह समझते देर नहीं लगी की दुकान में चोरी की वारदात हुई है ।आनन-फानन में घटना की सूचना तारबाहर पुलिस को दी गई जिसे पाकर थाना प्रभारी और स्टाफ मौके पर पहुंचे ।यहां का मुआयना करने के बाद यह पाया गया कि ऊपर में जो कपड़े की दुकान का एक दूसरा शटर है ।अज्ञात चोर ने वहां उसे अतास कर चोरी को अंजाम दिया है। यहां यह बताना भी लाजमी होगा कि इस दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं लेकिन दुकानदार रात को इसे बंद कर चले जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ लोगों की माने तो देर रात तक यहां कांप्लेक्स में नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस ने ऊपर लगे बगल दुकान के सीसीटीवी फुटेज को निकाला है जिसके आधार पर चोर की तलाश में तार बाहर पुलिस जुट गई है ।अज्ञात चोरों ने यहां से 20000 के कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया है ।अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले को कब तक सुलझा पाती है।।
बाईट–प्रदीप आर्य(टी आई तारबाहर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts