पैरोल पर बाहर आते ही आदतन अपराधी ने साथी के साथ मिलकर क्षेत्र में मचाया आतंक,आरोपी पुलिस हिरासत में।

0
Spread the love
पैरोल पर जेल से बाहर आए आदतन अपराधी ने एक बार फिर से सिरगिट्टी क्षेत्र में दहशत फैलाते हुए हथियार लेकर एक घर में घुसकर पूरे परिवार पर हमला कर दिया ।साथ ही यहां लूटपाट भी की। यह घटना सिरगिट्टी थाना अंतर्गत तिफरा की है। इस पूरे मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।विद्युत नगर तिफरा निवासी नेल्सन डेविड ड्राइवर है जो कि 6 अक्टूबर शाम अपने घर में थे और अपने परिवार के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। सभी उनके घर के सामने कार से आदतन अपराधी तारन निर्मलकर और बालू उर्फ संदीप दुबे उतरे और गाली गलौज करते हुए पुराने विवाद को लेकर हमला कर दिया ।आरोपी चाकु तलवार से लैस थे। इस दौरान आरोपियों ने यहां से सोने की चैन ,मोबाइल भी लूट ली और घर में जमकर तोड़फोड़ भी की ।घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से चाकू ,तलवार और डस्टर कार जबकि गई है। इनमें से एक आरोपी आजीवन कारावास की सजा से दंडित है जो की पैरोल में जेल से बाहर आया था और उक्त कृत्य को अंजाम दे दिया। सिरगिट्टी पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts