पंखा चालू करते वक्त महिला आई करंट की चपेट में…मौके पर हुई मौत

0
IMG-20220716-WA0000
Spread the love

सीपत – थाना क्षेत्र के ग्राम सोठी मे शुक्रवार 11 बजे के आसपास मृतका पांचो बाई उम्र 45 वर्ष द्वारा घर मे पंखा चालू करते वक्त करेंट की चपेट मे आ गई जिसकी मौक़े पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सीपत क्षेत्र के ग्राम सोठी मे 11 बजे के आसपास महिला द्वारा पंखा चालू करने जैसे ही बोर्ड के पास पहुंचा बगल की तार कटी हुई थी जिसके सम्पर्क मे आने से घटना स्थल मे ही पांचो बाई की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दिया जिसके बाद डायल 112 की टीम मौक़े पर पहुंच 108 के माध्यम से बिलासपुर सिम्स रिफर किया जहा डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया वही शव को पोस्टमार्डम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts