जो हेलमेट नही पहनेगा उसे काम करने से मना कर दो- शैलेश पांडे
बिलासपुर- नगर विधायक शैलेश पांडे के प्रयास से बिलासपुर जिले में शिव घाट और पछरी घाट में दो बैराज का निर्माण कार्य शुरु हो पाया है। वही बुधवार को नगर विधायक पांडे बैराज निर्माण का औचक निरीक्षण करने निकले, और शिव घाट पहुंच सम्बंधित अधिकारियों से बैराज निर्माण के संबंध में विस्तार से जानकारी ली, जिसके बाद वे शिव घाट पहुंचे जहां बैराज निर्माण कार्य में हो रही लेट लतीफी को लेकर नाराजगी जाहिर की, वही शिव घाट के निरीक्षण के दौरान विधायक ने देखा कि यहाँ काम करने वाले सभी मजबूर बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के काम कर रहे है। जिसे देख विधायक ने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर बिना हेलमेट के मुझे एक भी मजदूर नज़र आया तो तुम्हरी खैर नही, क्या मजदूर के जान की कोई कीमत नही होती, अगर मजदूरों को हेलमेट देने के लिए पैसे नही है तो मुझसे ले लो, जिसके बाद ठेकेदार ने अपनी सफाई में कहा की हम हेलमेट देते है लेकिन मजदूर पहनते नही है। तो विधायक पांडे ने कहा जो हेलमेट नही पहनेगा उसे काम करने से मना कर दो। जिसके बाद विधायक ने मजदूरों को भी समझाते हुए ठेकेदार को तत्काल सुरक्षा व्यवस्था के सभी इंतेजाम करने आदेशित किया।
