“कका जिंदा हे रे” विधायक ने किया जबरदस्त डांस,, वीडियो वायरल

0
IMG_20220410_123043
Spread the love

रायपुर/राजनांदगांव 10 अप्रैल 2022 खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर बीजेपी-कांग्रेस दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार का दौर खत्म होने के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो निकाला गया। कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में उतरे। इस दौरान बिलाईगढ़ विधायक व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिला। चंद्रदेव राय ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर “कका जिंदा है रे” के गाने पर जबरदस्त डांस किया।

कांग्रेस के रोड शो के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्साह दिखाया। कांग्रेस पार्टी के विधायक व कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कांग्रेस के पक्ष में लोगों से वोट की अपील की। आपको बता दं कि खैरागढ़ उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे। कांग्रेस पार्टी ने जहां खैरागढ़ उपचुनाव को जीतकर उपचुनाव में जीत के सिलसिले को बरकरार रखने का दावा किया है, तो वहीं बीजेपी भी खैरागढ़ की जीत से पार्टी में जान फूंकने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts