नाबालिग बालक ने मकान से चोरी किये थे बल्ब आया सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में,चोरी का माल बरामद

0
Spread the love


एलईडी बल्ब चोरी करने वाले नाबालिग को सरकंडा पुलिस ने हिरासत में लिया है जिसके पास से चोरी किया गया माल जब्त हुआ है।।
दिनांक 2 अक्टूबर 2020 को सिंधी कॉलोनी निवासी अमित गुप्ता ने थाना सरकंडा में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी पुराना बस स्टैण्ड के पास जेएमडी (जय माता दी) सर्विसेस के नाम से दुकान है इमलीभाठा अटल आवास में मकान है जहां दिनांक 27-28.सितम्बर कि रात्रि गोदाम के अंदर अवैध तरिके से प्रवेश कर एक झाल बिजली बल्व को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । इनके बाद अज्ञात आरोपी की पता तलाश आरंभ की गई सरकंडा पुलिस को पतासाजी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि विधि से संघर्ष रत बालक के घर में बहुत सारा एलईडी बल्ब रखा हुआ है ।पुलिस नेे नाबालिग के घर पहुंचकर हिरासत में लेकर उससे पूछताछ किया गया। पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से प्रकरण में चोरी गए 130 नग एलईडी बल्ब किया गया है जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये है।अपचारी बालक को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय पेश किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts