सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ,, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समेत तमाम वरिष्ठनेता, जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत
बिलासपुर- स्वादिष्ट भोजन और लजीज व्यंजन खाना हर कोई पसंद करता है लेकिन तलाश होती है एक अच्छे परिवारिक वातावरण की और लाजवाब स्वाद की और इसी ही तर्ज पर अब न्यायधानी बिलासपुर में भी निरंतर होटल/रेस्टोरेंट की शुरुआत हो रही है जहां नए-नए थीम के साथ लोगों को लजीज व्यंजन परोसा जा रहा है और अब इसी ही श्रृंखला में बिलासपुर की जानी-मानी रेस्टोरेंट् रोल-शोल को लोगो का अपार प्यार और सफलता मिलने से अब उसके संचालक रोबिन शाह एवं नरेश कुमार शाह ने सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट के माध्यम से शहर की जनता को परिवारिक वातावरण में लजीज व्यंजनों की अनूठी श्रृंखला एक अलग स्वाद और एक अलग अनुभव के साथ परोसने के लिए तैयार है। जहां आप इंडियन/इटालियन/चाइनीज जैसी तमाम व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। शहर की जनता सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट में फर्स्ट वुड फायर पिज्जा का भी लुत्फ उठा पाएंगे जो की स्पेशल ब्रिक ओवन में तैयार किया जाता है और साथ ही ऑन टेबल बार्बीक्यू जहां आप अपने पसंदीदा स्टार्टर को स्वयं ही ग्रील कर अपने स्वादानुसार एक अलग अनुभव ले पाएंगे। सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ बुधवार को रॉबिन शाह,नरेश कुमार शाह एवं समस्त शाह परिवार ने मिलकर किया।
इस शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जहां उन्होंने सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट को पारिवारिक वातावरण में हर तरह के व्यंजनों की अपार श्रृंखला को एक नए अंदाज और स्वादिष्ट अनुभव के साथ शहरवासियों के लिए लाना आज की जरूरत बताया हैं। साथ ही इस मौके पर नगर विधायक शैलेश पांडे,तखतपुर विधायक व संसदीय सचिव रश्मि सिंह,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल,महापौर रामशरण यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे, ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, मुर्तज़ा वनक सहित शहर के तमाम जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
