106 रेल इंजन में लगे आरटीएस सिस्टम, जाने क्या और कैसे मिल रही सुविधा

0
IMG-20211216-WA0000
Spread the love

बिलासपुर- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 106 रेल इंजनो में रीयल टाइम इंफार्मेशन सिस्टम (आरटीईएस) डिवाइस लगाए गए है । चरणबद्ध तरीके से सभी इंजनो में इस प्रणाली को स्थापित किए जाने की योजना है ।स्टेशन से छूटने के बाद ट्रेन किस पल कहां पहुंची, अब इसकी सटीक जानकारी ट्रेनों के इंजनों में लगे रीयल टाइम इंफार्मेशन सिस्टम (आरटीईएस) की मदद से मिल रही है । इसके लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो द्वारा सैटेलाइट आधारित डिवाइस रेल इंजनों में लगाई गई है जो कि जीपीएस के आधार पर ट्रेनों की गति पढ़कर अपडेट जारी करती है । सेटेलाइट के जरिए ट्रेनों की ट्रैकिंग के लिए इंजनों में फिट डिवाइस के द्वारा सेटेलाइट के जरिए ट्रेनों की एक-एक पल की लोकेशन सिस्टम में ऑटोमेटिक फीड होता है । इससे न सिर्फ रेल इंजनो की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त होती है बल्कि यात्रियों को भी इस सुविधा का लाभ ट्रेनों के लोकेशन की जानकारी के रूप में आसानी से मिलेगा । पूर्व में ट्रेनों की लोकेशन की जानकारी स्टेशन से स्टेशन के आधार पर मिलती थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts