जल्द शुरू होगी बिलासपुर से भोपाल तक हवाई सेवा, कार्गो की भी तैयारी..महानगरों से व्यापार को मिलेगी गति

0
20210710_143938
Spread the love

बिलासपुर- बिलासा देवी केवट हवाई अड्डे से जल्दी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल तक फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद है ।शहर से हवाई सेवा की शुरुआत से पहले तत्कालीन नागरिक उन्नयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बिलासपुर से भोपाल तक साइट शुरू करने की घोषणा की थी ।लेकिन इससे पहले जबलपुर प्रयागराज और नई दिल्ली तक फ्लाइट शुरू हो गई। बताया जा रहा कि जल्द ही बिलासपुर से भोपाल फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की जाएगी।
वहीं शहर से कार्गो सेवा शुरू करने की तैयारी है कार्गो सेवाा शुरू हो जाने केे बाद महानगरों से शहर तक माल लाना आसान हो जाएगा। शहर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट को शुरू हुए 4 महीने हो चुके हैं। यहां सेे 1 मार्च से फ्लाइट की सुविधा शुरू हुई थी शहर केेे लोग लंबे समय से कोलकाता मुंबई बेंगलुरु अहमदाबाद जैसे महानगरों क लिए फ्लाइट शुरू करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही एयरपोर्टट को 4सी लाइसेंस के लिए भी संघर्षष किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts