एक्शन मूड में निगम,अवैध कब्जाधारियों ने खाली कराए गए 55 मकान,,
bilaspur/शुक्रवार को निगम का अतिक्रमण दस्ता विज्यापुराम स्थित अटल आवास पहुंचा जहां करीब 45 मकान खाली कराए गए है जिसके बाद बाकी बचे मकानों को खाली कराया जा रहा है। आपको बता दें अन्य राज्यो के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी गरीब और बेघर लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं आईएचएसडीपी योजना के तहत मकान दिए जा रहे हैं।
जिससे गरीब परिवारों को छत मिल सके पर बिलासपुर में कुछ ऐसे लोग भी है जिन्हें अभी भी आवास नही मिला है जिस वजह से लोग निगम द्वारा बनवाए गए आईएचएसडीपी मकान को कब्जा कर यहाँ रह रहे थे, जिनके कब्जे से शुक्रवार को मकान खाली कराए गए। पर इस पूरे मामले में यहाँ रहने वाले लोगों का कहना है कि भरी बरसात में हम लोग कहाँ जाएंगे, वही निगम अधिकारियों की माने तो इन्हें पहले ही नोटिस दे दिया गया था पर ये लोग मकान खाली नही कर रहे थे, जिसे देखते हुए माकन खाली कराए जा रहे है।
