प्रदेश में 18+ के वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी… स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिहदेव ने वैक्सीनेशन को लेकर कहीं यह बात…. 👇👇👇

0
images (64)
Spread the love

रायपुर – प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन को लेकर सियासत गरमाई हुई हैं। वही 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसे लेकर राज्य सरकार तैयारी कर रही है। वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बात की।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार वैक्सीनेशन के लिए तैयारी कर रही है। प्रतिदिन वैक्सीन लगाने की क्षमता 3-4 लाख है। इस स्थिति में पूर्व वैक्सीनेशन एक-डेढ़ माह लगेगा। बशर्ते हमें पर्याप्त वैक्सीन प्राप्त होता रहे। बता दें कि प्रदेश सरकार फ्री में लोगों को वैक्सीन लगाने का ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में वैक्सीन की कमी को लेकर राजनीति भी गरमाई हुई है। केंद्र और राज्य सरकार ने एक दूसरे पर आरोप भी लगाए हैं। फिलहाल राज्य सरकार ने वैक्सीनेशन की तैयारी जोरो पर कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts