विधायक शैलेष पाण्डेय की कोशिश लाई रंग… जिले के कोविड अस्पताल में लगे कैमरे, मरीजों की देखभाल में मिलेगी सुविधा…

0
IMG_20210426_160508
Spread the love

बिलासपुर – जिले में कोरोना मरीजों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मुहैया हो सके इसके लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत हैं। वहीं नगर विधायक शैलेष पाण्डेय के प्रयासों से जिले के कोविड अस्पताल में कैमरे लगवाए गए हैं, इससे मरीजों की देखभाल में सुविधा मिलेगी। और साथ ही इससे किसी भी प्रकार की समस्याओं और गलत कार्यों पर भी अंकुश लगेगा। और यदि मरीजों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही हो तो कैमरे के माध्यम से उस पर कार्यवाही की जा सकती हैं, और साथ ही जो भी होगा वह डॉक्टर और मरीज के परिवार वालों के आंखों के सामने होगा।

विधायक शैलेष पाण्डेय द्वारा लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों को सुविधा प्रदान करने हेतु जिले के अस्पतालों का निरीक्षण, बेड की सुविधाओं, लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराना इस पर लगातार काम किया जा रहा हैं। साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की सही देखभाल हो सके और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts