ऑक्सीजन टैंक लीक होने से 11 मरीजों की मौत और 12 गंभीर रूप से घायल….

0
IMG_20210421_152228
Spread the love

नासिक – कोरोना संक्रमण के संकट के बीच महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा हो गया है। जहां एक तरफ देश आज ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा हैं । वहीं नासिक में स्थित जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक हो गया है। हादसे में 11 मरीजों की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी एफडीए मंत्री राजेंद्र शिंगणे ने दी है। वहीं, 12 लोगों की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक टैंकर भरने के दौरान यह रिसाव हुआ है। रिसाव होने की वजह से अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन फैल गई थी।

* लापरवाही से टूट रही उम्मीद की सांसे…..

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि लीकेज की वजह से ऑक्सीजन की सप्लाई करीब आधे घंटे तक ठप हो गई थी, जिसकी वजह से वेंटिलेटर पर मौजूद 11 मरीजों की मौत हो गई है। हालांकि, हादसे के वक्त अस्पताल में वेंटिलेटर पर कुल 23 मरीज थे। अब प्रशासन द्वारा लीकेज की जांच बैठाई जा रही है। जिस वक्त ये घटना हुई, तब अस्पताल में 171 मरीज थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts