न्यायधानी में महामारी से निपटने एसईसीएल कर रहा हर सम्भव मदद , पहले 20 करोड़ और अब डेढ़ करोड़ प्रशासन को देने आश्वस्त, बढ़ेंगे 100 बेड
बिलासपुर -जिला अस्पताल में कोरोना मरीजो के लिए अब 100 बेड और बढ़ाए जाएंगे । इसके लिए नगर विधायक शैलेश पांडेय की मांग पर एसईसीएल ने अपने सीएसआर मद से डेढ़ करोड रुपए देने का आश्वाशन दिया है। इसके पूर्व भी नगर विधायक की मांग किये जाने पर एसईसीएल ने 20 करोड़ रुपए दिए थे । इस सम्बंध में जानकारी देते हुए नगर विधायक ने बताया कि कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे समय मे पूरे प्रदेश के हॉस्पिटलों में स्वास्थय सुविधाये और बिस्तर भी बढ़ाये जाने की जरूरत महसूस की जा रही है। एसईसीएल बिलासपुर ने जिला अस्पताल और सिम्स में सुविधाओं का विस्तार करने के लिए डेढ़ करोड़ रुपए देने का आश्वाशन दिया है।इस राशि से सिम्स के वार्ड में ऑक्सीजन की कम्प्लीट फैसिलिटी वार्ड भी स्थापित किये जायेंगे। मालूम हो इसके पूर्व भी एसईसीएल ने 20 करोड़ रुपए कोविड19 हॉस्पिटल के लिए दिए थे।।
